[ad_1]
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों जम्मू कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग का सारा काम पहलगाम में चल रहा है। लेकिन यहां पर इमरान हाशमी को पत्थरबाजों का सामना करना पड़ा। खबर है कि हाल ही में जब इमरान हाशमी शूटिंग खत्म करने के बाद सेट से निकले थे तब उन पर बदमाशों ने पत्थरबाजी कर दी।
जानकारी के मुताबिक, शाम को शूटिंग खत्म करने के बाद इमरान हाशमी फिल्म की बाकी टीम के साथ पहलगाम की मेन मार्केट निकले थे। तभी अचानक एक कुछ अनजान लोगों ने अभिनेता के साथ मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया और वह सभी मिलकर उन पर पत्थरबाजी करने लगे। वहीं, मामले की एफआईआर पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है। पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है। इस मामले में अनंतनाग पुलिस ने एक शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। सामने आए बयान में पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.’
बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स यानी BSF के जवान पर आधारित है और इस फिल्म के ज्यादातर सीन पहलगाम में शूट किए जाने हैं। इससे पहले फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में शूटिंग भी चली थी। इस दौरान अभिनेता 14 दिनों तक श्रीनगर में थे।
[ad_2]
Source link