Home Sports IND vs AUS 1st T20: मोहाली के मैदान पर भारत की हर हाल में जीत होगी पक्की! वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

IND vs AUS 1st T20: मोहाली के मैदान पर भारत की हर हाल में जीत होगी पक्की! वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
IND vs AUS 1st T20: मोहाली के मैदान पर भारत की हर हाल में जीत होगी पक्की! वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

India vs Australia First T20: टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टी20 मैच 20 अक्टूबर को मोहली के मैदान पर खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है. पिछले 13 सालों से मोहाली के मैदान पर टीम इंडिया ने एक टी20 मुकाबला नहीं गंवाया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ भारतीय टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं. 

13 साल से अजेय है टीम इंडिया 

भारतीय टीम (Indian Team) ने मोहाली के मैदान पर अभी तक तीन टी20 मैच खेले हैं और तीनों में ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है. भारत ने मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच साल 2009 में जीता था. इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया टीम को पटखनी दी थी, जिसमें विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली थी. आखिरी बार भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में जीत दर्ज की थी. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत की तलाश है. 

टीम इंडिया है आगे 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है और ऑस्ट्रेलिया ने 9 मुकाबले जीते हैं. टी20 क्रिकेट में भारत का ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पलड़ा भारी रहा है. वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय धरती पर 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें चार में टीम इंडिया को जीत मिली है. 

सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है. टीम इंडिया के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं. भारतीय बल्लेबाजी पूरी दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाती है. भारत के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here