[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। जहां यूनिवर्सिटी में जेसीबी से खोदाई के दौरान नगर पालिका के लिए मंगाई गई सफाई करने वाली मशीन मिली है। पुलिस ने इस मामले में वाकर अली खां की तहरीर के आधार पर सपा नेता आजम खां, उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, सुल्तान मोहम्मद खान, अनवार हुसैन, सालिम और तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, विधायक अब्दुल्ला आजम के दो करीबियों से ईडी ने पूछताछ की है। दोनों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। बता दें कि एक वायरल वीडियो में दोनों युवक जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।
[ad_2]
Source link