Home Breaking News Sarkari Naukri Result 2022 Live: एम्स, एफसीआई समेत अनेक विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एम्स, एफसीआई समेत अनेक विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
Sarkari Naukri Result 2022 Live: एम्स, एफसीआई समेत अनेक विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

[ad_1]

02:34 PM, 20-Sep-2022

SSC MTS Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था।

02:00 PM, 20-Sep-2022

SSC MTS Result 2022: कब जारी होगा एसएससी एमटीएस परीक्षा का परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम को ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

01:20 PM, 20-Sep-2022

Sarkari Result Live 2022: कब हुई थी परीक्षा?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी हो गए हैं। 

12:29 PM, 20-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: इतने पदों पर होनी है भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट आदि के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर एग्जिक्यूटिव (हवाई यातायात नियंत्रण) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

12:15 PM, 20-Sep-2022

Sarkari Result 2022: क्या होगा अगला चरण?

जो भी उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में शामिल हुए हैं, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट, टेस्टिंग फोर साइकोएक्टिव सब्सटांस के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र को चयनित  उम्मीदवारों के आधिकारिक ईमेल पर जल्द ही भेजा जाएगा। 

 

12:00 PM, 20-Sep-2022

Sarkari ResulT lIVE: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

11:02 AM, 20-Sep-2022

Sarkari Result 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 19 सितंबर की रात ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। 

10:30 AM, 20-Sep-2022

FCI Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया

भारतीय खाद्य निगम (FCI) की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया में चरण- I और चरण- II की ऑनलाइन परीक्षा शामिल होगी। योग्यता के आधार पर अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा और जहां जरूरी होगा तो कौशल परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाएगा।

09:56 AM, 20-Sep-2022

FCI Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

09:15 AM, 20-Sep-2022

FCI Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड

  • जूनियर इंजीनियर : सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है। 
  • स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
  • असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।

08:58 AM, 20-Sep-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर 05 अक्तूबर को शाम 04 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5,043 रिक्तियों (2,388 उत्तर क्षेत्र, 989 दक्षिण क्षेत्र, 768 पूर्व क्षेत्र, 713 पश्चिम क्षेत्र और 185 उत्तर पूर्व क्षेत्र) को भरना है। परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। 

 

08:38 AM, 20-Sep-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एम्स, एफसीआई समेत अनेक विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारतीय खाद्य निगम (FCI) में बड़े पैमाने पर नौकरियां निकलीं हैं। ये नौकरियां एफसीआई के देश भर में स्थित कार्यालयों और क्षेत्रीय केंद्रों के लिए हैं। दरअसल, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने विभिन्न क्षेत्रों में जूनियर इंजीनियर, आशुलिपिक और सहायक ग्रेड -3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here