[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। समाजवादी पार्टी के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में पार्टी के विधायकों ने कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर पैदल मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग करके इस मार्च को रोक दिया। दूसरे दिन भी सदन के अंदर और बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा।
सदन में भी समाजवादी पार्टी के विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के एक ट्वीट ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। इस ट्वीट के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैंं। दरअसल, तीन साल पहले सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद शायद पहली बार है जब मायावती ने किसी मुद्दे पर सपा का समर्थन किया है। इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि क्या 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से मायावती और अखिलेश यादव एक साथ आ सकते हैं।
ऐसे में आइए समझते हैं कि मायावती के इस ट्वीट का क्या मतलब है? इसके सियासी मायने क्या हैं?
[ad_2]
Source link