[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार को दिया मजेदार जवाब .
20 सितंबर से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज.
रोहित शर्मा ने कहा, वर्ल्ड कप में केएल राहुल ही ओपनिंग करेंगे.
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मंगलवार (20 सितंबर) को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत की. रोहित को अक्सर उनके मजाकिया व्यवहार के लिए जाना जाता है. खासकर जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे हो. ऐसा ही कुछ रविवार को हुआ, जब रोहित शर्मा आगामी टी20 सीरीज से पहले पत्रकारों से बातचीत करने आए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकार ने रोहित शर्मा से उनके 90-95 प्रतिशत वाले बयान के साथ-साथ भारतीय महिला महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बारे में भी सवाल किया तो रोहित ने हंसते हुए कहा, “कितने सवाल पूछते हो”? बता दें कि झूलन गोस्वामी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने को तैयार हैं.
— cricket fan (@cricketfanvideo) September 18, 2022
IPL मैचों के दौरान हाथ में कागज क्यों रखते थे आशीष नेहरा, पूर्व गेंदबाज ने किया खुलासा
बता दें कि एशिया कप में हार के बावजूद रोहित शर्मा ने 6 सितंबर को कहा था कि 90-95 प्रतिशत टीम फिक्स है, बस कुछ बदलाव होंगे. इसके अलावा रोहित ने केएल राहुल को ही ओपन कराने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, “राहुल ही टी20 विश्व कप में ओपनिंग करेंगे. हमारे अंदर क्या खिचड़ी पक रही है वो हमें पता है, हम अपनी सोच के साथ बिल्कुल क्लियर हैं”. रोहित ने आगे कहा कि उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहता है और वो भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद कहा- हम खिलाड़ी हैं, रोबोट नहीं
टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 23 को नागपुर में तो वहीं तीसरा और आखिरी टी20 हैदराबाद में 25 सितंबर को खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर , जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: India vs Australia, Off The Field, Rohit sharma, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 16:01 IST
[ad_2]
Source link