Home Sports प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को मौका, सोशल मीडिया पर लोग बोले- पंत मैच विनर

प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को मौका, सोशल मीडिया पर लोग बोले- पंत मैच विनर

0
प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को मौका, सोशल मीडिया पर लोग बोले- पंत मैच विनर

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा.
उनकी जगह दिनेश कार्तिक टीम में दिया गया मौका.
सोशल मीडिया पर लोग पंत के पक्ष में जता रहे सहानुभूति.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी है. भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बहुत बड़ा बदलाव देखा गया है. टीम इंडिया ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है. उनकी जगह दिनेश कार्तिक टीम में लिया गया हैं. ऋषभ पंत को खेलते देखने की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा देखने को मिली है, ऐसे में ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं, लोग उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें मैच विनर खिलाड़ी बता रहे हैं.

बता दें कि दिनेश कार्तिक को एशिया कप 2022 में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे. वहीं ऋषभ पंत मौका मिलने के बाद भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. कार्तिक को ज्यादा मौके नहीं मिलने की वजह से सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर आलोचना की थी. कप्तान रोहित ने टॉस के बाद कहा, ”ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. बुमराह को आराम दिया गया है. वे संभवत: तीसरे मैच से मैदान पर वापसी करेंगे.”

ये भी पढ़ें… VIDEO: किंग कोहली की गली क्रिकेट पर पाठशाला, ‘लप्पा शॉट’ के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

Rishabh Pant dinesh kartik

पंत और कार्तिक की लोग तुलना कर रहे हैं.

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने लिखा, “जब आपके पास विकल्प में पंत जैसा मैच विनर हो तो उसे किसी भी कीमत पर टीम में खिलाना चाहिए. अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो उसे अभी से प्लेइंग इलेवन में रखना होगा.”

RishabhPant IndianCricketTeam INDvsAUS

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने लिखा, आपके विकल्प में मैच विजेता है तो उसे किसी भी कीमत पर टीम में  रखें.

हालांकि कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि कार्तिक और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी पंत से ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन बीसीसीआई बार-बार पंत को क्यों मौके दे रही है.

RishabhPant IndianCricketTeam INDvsAUS

कुछ लोग पंत को बार-बार मौके देने पर बीसीसीआई की आलोचना भी कर रहे हैं

लोग पंत को भारत के लिए मैच विनर बता रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं.

Tags: Dinesh karthik, India vs aus, Indian Cricket Team, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here