Home Breaking News Bihar: सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखने वाले ने खुद को बंगाल टीएमसी का नेता बताया

Bihar: सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखने वाले ने खुद को बंगाल टीएमसी का नेता बताया

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मोदी ने कहा कि धमकी देने वाला खुद को बंगाल का टीएमसी नेता बता रहा था। 

सुशील मोदी ने इस सिलसिले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पटना एसएसपी को वह पत्र भी दिया है, जिसके जरिए उन्हें धमकी भेजी गई थी। भाजपा नेता के मुताबिक, चिट्ठी भेजने वाले ने खुद का नाम चंपा सोमे लिखा है और खुद को पूर्व बर्धमान का रहने वाला बताया।

इस चिट्ठी में कहा गया है, “मैं आपको सूचना देता हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। ममता बनर्जी-नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं तुम्हें मार दूंगा।” सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी साझा किया। इसमें उन्होंने चिट्ठी में लिखी बातें साझा कीं।

भाजपा नेता के मुताबिक, उन्हें यह चिट्ठी स्पीड पोस्ट से भेजी गई। इस बीच पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि उन्हें इस बारे में सुशील मोदी से शिकायत मिली है। मामले में एफआईआर दायर कर जांच शुरू कर दी गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here