[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। तीन जिले की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है। आप के चार में से तीन उम्मीदवार ऐसे हैं जो छह महीने पहले तक पार्टी का हिस्सा नहीं थे। यहां तक कि फतेहपुर सीट के उम्मीदवार तो महज दस दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। छह महीने पहले आप में शामिल हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मनीष ठाकुर को पार्टी ने श्री पांवटा साहिब से टिकट दिया है।
किस सीट से किसे बनाया गया उम्मीदवार?
कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत को प्रत्याशी बनाया गया है। कांगड़ा की ही नगरोटा सीट से ऊमाकांत डोगरा आप के उम्मीदवार होंगे। सुदर्शन जस्पा लाहौल-स्पीति और मनीष ठाकुर पांवटा साहिब सीट से पार्टी ने प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है।
[ad_2]
Source link