[ad_1]
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार अपने बयान दर्ज करा रही है। इसी क्रम में एक्ट्रेस बीते दिन भी ईओडब्ल्यू के कार्यालय में पेश हुई थीं। वहीं, अब इस मामले में अभिनेत्री से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मामले में आगे की पूछताछ के लिए जैकलीन को फिर से बुलाया जाएगा। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस सिलसिले में एक्ट्रेस के लिए और भी समन जारी किए जाएंगे।
अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले में जैकलीन को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी को भी तलब किया गया था, लेकिन वह आ नहीं सकीं। पूछताछ में सुकेश द्वारा दिए गए उपहारों से संबंधित प्रश्न थे। लीपाक्षी के वापस आने के बाद जांच फिर से शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिन हुई पूछताछ में सुकेश द्वारा दिए गए उपहारों के पैसे के लेन-देन और धन के डायवर्जन के संबंध में जांच की गई थी। लीपाक्षी के वापस आने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।
इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को फिर तलब किया गया था। इस सिलसिले में अभिनेत्री ईओडब्ल्यू शाखा में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। बता दें कि इस मामले में जैकलीन बुधवार को भी आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुई थी। इस दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थी। पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। दोनों को आमने सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की गई थी।
Investigations were done yesterday regarding the money trail of the gifts given by Sukesh and the diversion of funds. Further investigation on this matter will be done once Leepakshi comes back: Ravindra Yadav, Special CP, Crime/EoW https://t.co/DpgtnqoLi2 pic.twitter.com/MaNQwg3JIP
— ANI (@ANI) September 20, 2022
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अब तक कई बार पूछताछ हो चुकी हैं। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडीज खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
[ad_2]
Source link