[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में राज्य में सत्तारूढ़ शिंदे-भाजपा गठबंधन ने बड़ी जीत का दावा किया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य की जनता ने इसके साथ ही शिंदे-फडणवीस सरकार पर मुहर लगा दी है। उन्होंने दावा किया कि 50 फीसदी से ज्यादा नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस गठबंधन का समर्थन किया है।
भजपा नेता बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायतों के चुनाव रविवार को हुए थे। इनमें 76 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सोमवार को मतगणना हुई। हालांकि, ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे, लेकिन जीत के बाद 50 फीसदी से ज्यादा सरपंचों ने हमारी गठबंधन सरकार का समर्थन किया।
ग्राम पंचायत के अलावा सरपंच के भी सीधे चुनाव हुए थे। बावनकुले ने बताया कि सरपंच के चुनाव में 259 पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना समर्थित 40 सरपंच चुने गए। इस तरह 50 फीसदी से ज्यादा सरपंच सत्तारूढ़ गठबंधन के निर्वाचित हुए।
पूर्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों से शिंदे-फडणवीस सरकार के प्रति जनता के विश्वास की एक बार फिर पुष्टि हो गई है। बता दें, जून में शिंदे के नेतृत्व में 39 शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद ठाकरे नीत शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार गिर गई थी। फिर राज्य में शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है।
शिंदे गुट बीकेसी मैदान में करेगा दशहरा रैली
उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को मुंबई के बीकेसी के मैदान में दशहरा रैली की इजाजत मिल गई है। वहीं, उद्धव ठाकरे शिवाजी मैदान में रैली करेंगे। शिवसेना गुटों ने प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में अपनी रैलियां आयोजित करने का दावा किया था। हालांकि पहले दोनों पार्टियों ने ही बीकेसी में दशहरा पर रैली करने की परमिशन मांगी थी।
शिंदे गुट को बीकेसी में अपनी रैली करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा शिवाजी पार्क मैदान के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा कि पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत के आधार पर उन्हें शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति मिल जाएगी।
[ad_2]
Source link