Home Sports VIDEO: सचिन तेंदुलकर के खूबसूरत शॉट ने लूटी महफिल, आज भी लाजवाब है टाइमिंग

VIDEO: सचिन तेंदुलकर के खूबसूरत शॉट ने लूटी महफिल, आज भी लाजवाब है टाइमिंग

0
VIDEO: सचिन तेंदुलकर के खूबसूरत शॉट ने लूटी महफिल, आज भी लाजवाब है टाइमिंग

[ad_1]

इंदौर. दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के दूसरे सत्र में मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स का मुकाबला न्यूजीलैंड लीजेंड्स के साथ सोमवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. हालांकि, बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया और हार-जीत का नतीजा तय किये बिना ही मैच को खत्म करना पड़ा. लेकिन इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को एक बार फिर ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम से मशहूर सचिन के बल्ले का खूबसूरत शॉट देखने को मिला, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोई इसे ‘क्लास’ बता रहा है, तो कुछ ‘परफेक्शन’ कह रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पिच पर मौजूद सचिन बैकफुट पर जाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाज को ऑफ साइड में चौके के लिए भेज देते हैं. इतना ही नहीं, शॉट की टाइमिंग भी इतनी जबर्दस्त होती है कि विपक्षी खेमे के खिलाड़ी के पास बॉल को पकड़ने का मौका तक नहीं होता. वीडियो को शेयर करते हुए सचिनइस्ट नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, What is Class?

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा मैदान पर ओपनिंग करने आए. लेकिन बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा. इस वक्त भारत का स्कोर 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन था. सचिन 13 गेंदों में 4 चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि सुरेश रैना 7 गेंद में 1 छक्के की बदौलत 9 के निजी स्कोर पर नाबाद रहे. भारत का एकमात्र विकेट चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर नमन ओझा के रूप में गिरा. उन्हें शेन बॉन्ड ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कराया. ओझा ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली.

10 सितंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 22 दिन तक विभिन्न स्थानों पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच कानपुर में हुआ था, जबकि रायपुर में दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. देश और विश्व भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के मुख्य उद्देश्य के साथ खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. इस सीरीज को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का समर्थन हासिल है.

Tags: New Zealand, Road Safety world series, Sachin tendulkar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here