[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उनका 42 दिनों से इलाज चल रहा था। बता दें कि कुछ दिनों पहले जिम करते हुए उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। बीते 10 अगस्त को राजू को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन के बाद उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसी में राजू का एक अंतिम वीडियो लोगों तक पहुंच रहा है, जिसमें वो 15 अगस्त, आजादी और तिरंगे वाली डीपी पर बात कर रहे हैं। वीडियो में राजू कहते दिख रहे हैं कि दोस्तों मेरा भी दिल करता है कि मैं तिरंगे वाली डीपी लगाऊं। गर्व के साथ लगाऊं, तिरंगे वाली डीपी। आखिर हमारा देश आजाद हुआ है। लेकिन यह सोच कर दुख होता है कि मैं ये डीपी हटाऊंगा कैसे। मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं तिरंगे वाली डीपी हटा सकूं। मैं भी एक देशभक्त हूं….आपकी ही तरह।
[ad_2]
Source link