[ad_1]
हाइलाइट्स
भुवनेश्वर कुमार के पास 77 टी-20 इंटरनेशनल का लंबा अनुभव है.
टी-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद से शुरुआत करेंगे.
नई गेंद से उनकी बॉलिंग में अब भी धार है, लेकिन वह आखिर तक कुंद हो जाती है.
नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपना डेब्यू टी20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ 25 दिसंबर 2012 को खेला था. तब से लेकर अब तक करीब 10 साल हो गए हैं और भुवनेश्वर अब भी टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा बने हुए हैं. नई गेंद के साथ भुवी आज भी वही जादू करते हैं, लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में डेथ ओवर्स (17 और 19वां ओवर) में मेरठ के इस पेसर पर भरोसा नहीं किया जा सकता. क्योंकि एशिया कप में पहले पाकिस्तान फिर श्रीलंका और अब ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में भुवनेश्वर ने 19वें ओवर ज्यादा रन लुटाने की वजह से टीम इंडिया के हाथ से जीते हुए मैच फिसल गए. ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भुवी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और मीम्स की बाढ़ आ गई.
भुवनेश्वर कुमार के पास 21 टेस्ट, 121 वनडे और 77 टी-20 इंटरनेशनल का लंबा-चौड़ा अनुभव है. भुवी को लेकर टीम मैनेजमेंट की सोच क्लियर है. उन्हें टेस्ट मैच नहीं, बल्कि शॉर्ट बॉल फॉर्मेट में खिलाया जाता है. वर्ल्ड टी-20 के लिहाज से वह अहम सदस्य हैं. जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद से शुरुआत करेंगे. विकेट निकालकर देंगे. टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान भुवनेश्वर कुमार 5.66 की शानदार इकॉनमी से बॉलिंग करते हैं, लेकिन जैसे जैसे गेंद पुरानी होती है भुवी की धार भी कुंद पड़ने लगती है. और 5.66 की इकॉनमी रेट डेथ ओवर्स में 9.26 हो जाती है. मतलब डेथ ओवर्स में औसतन हर ओवर 9.26 रन लुटाने लगते हैं.
इस वजह से बन जाते हैं बल्लेबाजों के आसान शिकार
भुवनेश्वर कुमार स्लॉग ओवर्स में ऑफ-साइड वाइड लाइन यॉर्कर पर भरोसा करते हैं, लेकिन एशिया कप में उनकी ये चाल बल्लेबाजों को परेशान करने में बेअसर रही. उनके पास अर्शदीप जैसी थोड़ी ज्यादा स्पीड वाला खिलाड़ी तो था, लेकिन हर्षल पटेल जैसा एक और वेरिएशन वाला गेंदबाज होता तो शायद बल्लेबाजों के लिए वह इतने आसान शिकार नहीं बनते. शॉर्ट बॉल फॉर्मेट में 19वां ओवर 20वें से बेहतर होता है. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए ये काम कई बार किया है. कुल 129 गेंदें फेंकी हैं. दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (48 गेंद, 7.87 इकॉनमी, 3 विकेट) और उसके बाद हर्षल (36 गेंद, 8.5 इकॉनमी, 2 विकेट) का नाम आता है.
एशिया कप से शुरू हुआ सिलसिला नहीं थम रहा
भुवनेश्वर कुमार के लिए 19वां ओवर डरावना सपना होता जा रहा है. ये सिलसिला एशिया कप-2022 से शुरू हुआ और अब तक जारी है. पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से मिली हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया पहला टी20i मुकाबला हार गई है. इन तीनों ओवरों में टीम इंडिया के लिए बॉलिंग करते वक्त 19वां ओवर काफी भारी पड़ा और ये करने वाले भुवनेश्वर कुमार ही थे. तीनों ही मैच में भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर फेंका और बुरी तरह पिटे, जिसके बाद टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉलर्स ने ऐसे डुबोई टीम इंडिया के लुटिया
टीम इंडिया के लिए इस मैच में बॉलिंग यूनिट विलेन साबित हुई, जो 208 रन भी नहीं बचा पाई. टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 52 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.यही हाल युजवेंद्र चहल का रहा, जिन्होंने सिर्फ 3.2 ओवर में 42 रन लुटवा दिए. जबकि लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी कर रहे हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दे दिए. यहां सिर्फ अकेले अक्षर पटेल ऐसे थे, जिन्होंने कुछ लाज बचाई और 4 ओवर में महज 17 रन दिए और 3 विकेट झटके.
भुवनेश्वर का 19वां ओवर: 1(वाइड), 1, 1 (एक्स्ट्रा) 1, 4, 4, 4
पाकिस्तान के खिलाफ जब डूबी लुटिया
पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी दो ओवर में 26 रन की ज़रूरत थी, यहां 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला. लेकिन उन्होंने इस ओवर में 19 रन लुटवा दिए, जिसके बाद पाकिस्तान की जीत लगभग तय हो गई थी. बाद में 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें उनके सामने आखिरी ओवर में 7 रन बचाने का लक्ष्य था उन्होंने कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए.
भुवनेश्वर का वो ओवर: 1 (वाइड), 1, 6, 1 (वाइड), 1, 4, 1, 4
श्रीलंका के खिलाफ भी हुआ यही हाल
मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी. रोहित शर्मा ने यहां भी 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार को दिया, जिसमें उन्होंने 14 रन दे दिए. यहां भुवनेश्वर ने एक्स्ट्रा रन भी दिए, इसके बाद 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और यहां भी वो 7 रन नहीं बचा पाए.
भुवनेश्वर का ओवर: 1, 1, 1 (वाइड), 1 (वाइड), 4, 4, 1, 1,
एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार
- बनाम पाकिस्तान- 26/4
- बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 15
- बनाम पाकिस्तान- 40/1
- बनाम श्रीलंका- 30/0
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhuvneshwar kumar, India vs Australia, Indian cricket news, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 08:15 IST
[ad_2]
Source link