Home Breaking News राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद पहली बार सामने आई बेटी अंतरा की प्रतिक्रिया, पोस्ट शेयर कर रही ये बात

राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद पहली बार सामने आई बेटी अंतरा की प्रतिक्रिया, पोस्ट शेयर कर रही ये बात

0
राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद पहली बार सामने आई बेटी अंतरा की प्रतिक्रिया, पोस्ट शेयर कर रही ये बात

[ad_1]

कॉमेडी के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉमेडियन ने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। राजू बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। देशभर में हर कोई उनके जल्द ही ठीक होने कामना कर रहे थे। लेकिन सभी की उम्मीदों को तोड़ राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए दुनिया रुखसत हो गए। उनके जाने की खबर सुन हर कोई स्तब्ध और दुखी है। उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी बीत अब राजू के निधन के बाद पहली बार उनकी बेटी अंतरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

गुरुवार को कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। दिल्ली के  निगमबोध घाट पर उनकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी की आंखे नम हो गईं। इसी बीच राजू की बेटी अंतरा ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने राजू के निधन पर शोक जताया है।


अंतरा ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें स्टोरी पर शेयर कीं। स्टोरी पर उन्होंने उन सभी लोगों की तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जाहित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों से अपने पिता को मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जाहिर करते हुए अंतरा ने पोस्ट यह शेयर किए हैं। बता दें कि कि अंतरा राजू के भर्ती होने के बाद से लगातार फैंस के साथ कॉमेडियन ने जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रही थीं। 


गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद वह 41 दिनों तक वेंटिलेटर पर थे। लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने  दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू निधन पर कई कलाकार और मशहूर हस्तियां शोक जाहिर कर चुके हैं। इनमें पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान जैसे कलाकार शामिल हैं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here