Home Sports स्मृति मंधाना ने हासिल की खास उपलब्धि, मिताली राज का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

स्मृति मंधाना ने हासिल की खास उपलब्धि, मिताली राज का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

0
स्मृति मंधाना ने हासिल की खास उपलब्धि, मिताली राज का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्मृति मंधाना ने हासिल की खास उपलब्धि
ODI में 3000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनी
मिताली राज का खास रिकॉर्ड किया ध्वस्त

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला कैंटरबरी स्थित सेंट लॉरेंस मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम विपक्षी टीम को 334 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही. देश के लिए आज एक बार फिर स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रंग में नजर आईं. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 51 गेंद में 40 रनों की उम्दा पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का एवं चार चौके निकले.

मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की. वह भारतीय महिला टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले यह खास उपलब्धि केवल मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को प्राप्त थी. राज ने भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 232 मैच खेलते हुए 211 पारियों में 50.7 की औसत से 7805 रन बनाए हैं. वहीं हरमनप्रीत कौर के नाम 3318 रन दर्ज है. खबर लिखे जाने तक मंधाना के नाम 76 एकदिवसीय क्रिकेट के 76 पारियों में 3023 रन दर्ज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया को छोड़ गली क्रिकेट में हुए मशगूल, गेंदबाजी से युवाओं को चौकाया

मंधाना ने राज को पछाड़ा:

स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 3000 हजार रन बनाने के मामले में पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है. राज ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर में 3000 हजार रन के आंकड़े को 88 पारियों में प्राप्त किया था. वहीं मंधाना ने इस खास उपलब्धि को अपने 76वीं पारी में ही प्राप्त कर ली है.

ये दो महिला खिलाड़ी हैं मंधाना से आगे:

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 3000 हजार रन बनाने के मामले में सबसे पहला नाम बेलिंडा क्लार्क का आता है. क्लार्क ने 62 पारियों में इस खास उपलब्धि को हासिल की थी. इसके बाद दूसरे स्थान पर मेग लैनिंग का नाम आता है. लैनिंग ने 64 पारियों में 3000 हजार रन के आंकड़े को छुआ था. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद तीसरे स्थान पर अब मंधाना का नाम आता है.

Tags: Indian women, Indian women cricketer, Smriti mandhana

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here