Home Breaking News BCCI: अगले साल से पुराने प्रारूप में लौटेगा IPL, गांगुली बोले- महिला आईपीएल भी अगले साल से शुरू करने का प्लान

BCCI: अगले साल से पुराने प्रारूप में लौटेगा IPL, गांगुली बोले- महिला आईपीएल भी अगले साल से शुरू करने का प्लान

0
BCCI: अगले साल से पुराने प्रारूप में लौटेगा IPL, गांगुली बोले- महिला आईपीएल भी अगले साल से शुरू करने का प्लान

[ad_1]

ख़बर सुनें

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को सभी राज्य क्रिकेट संघों से कहा है कि बोर्ड अगले साल की शुरुआत में महिला आईपीएल शुरू करने की उम्मीद कर रहा है। गांगुली ने सभी राज्य संघों को 2022-23 के लिए घरेलू अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई महिला आईपीएल पर काम कर रहा है।
गांगुली ने पत्र में लिखा- इस बारे में अधिक जानकारी नियत समय में दी जाएगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगले साल से पुरुषों का आईपीएल होम और अवे के फॉर्मेट में वापस आएगा। इसमें सभी 10 टीमों के पास अपने घरेलू मैदान के रूप में नामित स्टेडियम होंगे। इसकी जानकारी बोर्ड ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को दे दी है। 2020 में कोरोना के प्रकोप के बाद से आईपीएल केवल कुछ स्थानों पर आयोजित किया गया है। 2020 और 2021 में दूसरा हाफ यूएई के तीन मैदानों- दुबई, शारजाह और अबूधाबी में आयोजित किया गया। वहीं, 2021 आईपीएल के पहले हाफ के मैच- दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में खेले गए थे।
हालांकि, अब कोरोना के मामलों में गिरावट और नियंत्रण के बाद अब फिर से यह टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। यानी सभी टीमों का अपना एक घरेलू मैदान होगा। उन्हीं में मैच आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है और सभी मल्टी-डे टूर्नामेंट भी पारंपरिक होम और अवे फॉर्मेट में लौट आएंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जबकि महिला टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी।
महिला आईपीएल से भारत में महिला क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाने की उम्मीद है। महिला आईपीएल के अलावा, बीसीसीआई लड़कियों के अंडर -15 वनडे टूर्नामेंट को भी शुरू करने जा रहा है। गांगुली ने लिखा- हमें इस सीजन से लड़कियों का अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट शुरू करने की खुशी है। महिला क्रिकेट ने दुनिया भर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है और हमारी राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह नया टूर्नामेंट हमारी युवा लड़कियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मार्ग तैयार करेगा। पहला महिला अंडर-15 इवेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक पांच स्थानों – बैंगलोर, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर, पुणे में खेला जाएगा।

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को सभी राज्य क्रिकेट संघों से कहा है कि बोर्ड अगले साल की शुरुआत में महिला आईपीएल शुरू करने की उम्मीद कर रहा है। गांगुली ने सभी राज्य संघों को 2022-23 के लिए घरेलू अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई महिला आईपीएल पर काम कर रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here