[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 14-15 सितंबर को ट्रेन पकड़ने के लिए आई महिला के तीन बच्चों का अपहरण हो गया। मैनपुरी-इटावा सीमा पर बसे एक गांव निवासी पूजा देवी के 20 दिनों के दो जुड़वां दुधमुंहे बेटे और दो साल का एक बेटा बच्चा चोर गिरोह उठा ले गया। महिला तीन बच्चों को गिरोह में शामिल तीन महिलाओं और एक पुरुष को देखरेख के लिए देकर टिकट लेने गई थी।
जब वह लौटी तो सभी गायब थे। महिला ने जीआरपी से इसकी शिकायत की थी, आरोप है कि चार दिनों तक महिला को चक्कर कटवाने के बाद जीआरपी ने 19 सितंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी के मुताबिक अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से अपहरणकर्ताओं की पहचान की कोशिश की जा रही है।
[ad_2]
Source link