[ad_1]
09:10 AM, 21-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी की गई एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
08:41 AM, 21-Sep-2022
Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 333 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑप्टर), माइनिंग फोरमैन, सर्वेयर, फायर ऑपरेटर (ट्रेनी) और ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
08:26 AM, 21-Sep-2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live: सेल, झारखंड एसएससी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड/SAIL की ओर से एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link