Home Sports VIDEO: क्या आपने सुनी है दिलीप कुमार के अंदाज में राजू श्रीवास्तव की क्रिकेट कमेंट्री?

VIDEO: क्या आपने सुनी है दिलीप कुमार के अंदाज में राजू श्रीवास्तव की क्रिकेट कमेंट्री?

0
VIDEO: क्या आपने सुनी है दिलीप कुमार के अंदाज में राजू श्रीवास्तव की क्रिकेट कमेंट्री?

[ad_1]

नई दिल्ली. अपने खास अंदाज से लाखों लोगों को हंसाने के बाद राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सोशल मीडिया, यूट्यूब पर उनकी कॉमेडी के कई वीडियोज काफी पॉपुलर रहे हैं. राजू के लोकप्रिय किरदार गजोधर को फैन्स बहुत ज्यादा पसंद करते थे. इसके साथ ही वह कई नेताओं और अभिनेताओं की शानदार मिमिक्री भी करते थे.

लालू प्रसाद यादव और दिलीप कुमार की मिमिक्री सबसे ज्यादा पसंद की जाती थी. राजू ने अपने कॉमेडी अंदाज में कई बार क्रिकेट कमेंट्री का मजा भी फैन्स को दिया है. दिलीप कुमार के अंदाज में उनकी क्रिकेट कमेंट्री खासी लोकप्रिय रही है.
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने 11 रन की पारी में जड़ा ऐसा सिक्स, कर दी खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

राजू श्रीवास्तव ने अपने एक शो के दौरान दिलीप कुमार के अंदाज में कॉमेडी की थी. दिलीप कुमार का बात करने का अंदाज बहुत ही अलग और खास था. इसी खास अंदाज में उन्होंने क्रिकेट की कमेंट्री करते दिखाई थी, जो काफी पॉपुलर हुई थी. यहां सुनिए दिलीप कुमार के अंदाज में राजू श्रीवास्तव की क्रिकेट कमेंट्री-

राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”मुझे करीब आधे घंटे पहले परिवार वालों ने फोन करके उनके गुजर जाने की सूचना दी. वह 40 से अधिक दिन से अस्पताल में भर्ती थे.” अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया.

पाकिस्तान की खूबसूरत क्रिकेटर कायनात इम्तियाज, झूलन गोस्वामी से मिलने के बाद बनीं तेज गेंदबाज

बता दें कि दिल्ली के एक होटल की जिम में वर्कआउट करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी. तभी से वह वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए थे.

Tags: Cricket, Dilip Kumar, Raju Srivastav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here