Home Breaking News Pakistani Stars Controversies: जब विवादों में घिरे ये सितारे, फवाद खान से लेकर सबा कमर तक हैं लिस्ट में शामिल

Pakistani Stars Controversies: जब विवादों में घिरे ये सितारे, फवाद खान से लेकर सबा कमर तक हैं लिस्ट में शामिल

0
Pakistani Stars Controversies: जब विवादों में घिरे ये सितारे, फवाद खान से लेकर सबा कमर तक हैं लिस्ट में शामिल

[ad_1]

अक्सर कहा जाता है कि कला और कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं होती। न ही कला का कोई धर्म होता है। कला अपने आप में एक धर्म है। शायद यही वजह है कि एक देश के कलाकार दूसरे देश में जाकर अपना नाम कमाते हैं। पाकिस्तान के भी कई सितारे बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। भारतीय दर्शकों ने भी खुले दिल से इनका स्वागत किया और यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क के इन सितारों को भारत में खूब पहचाना जाता है। मगर, पाकिस्तान के ये सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। कुछ के बयान तो ऐसे थे कि इन पर खूब विवाद और हंगामा हुआ। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में…

फवाद खान

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की भारत में अच्छी पहचान है। यहां उनके प्रशंसकों की संख्या भी काफी अच्छी है। उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते देखा गया था। बता दें कि उरी हमलों के बाद इस एक्टर ने खुद को काफी विवादों के बीच पाया। फवाद खान के कारण प्रोड्यूसर करण जौहर को भी पब्लिक के गुस्से का सामना करना पड़ा था। करण जौहर से फवाद खान को रिप्लेस करने की मांग की गई थी, यहां तक की फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने की धमकी भी दी गई थी। सिनेमा ओनर्स एक्जीबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओईएआई) ने खुद फैसला किया था कि किसी भी पाकिस्तानी अभिनेता की भूमिका वाली कोई भी फिल्म थिएटर  में रिलीज नहीं होगी।

माहिरा खान 

बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की भारत में अच्छी पहचान है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान की  एक फोटो वायरल होने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। उन्हें कई सारे बॉलीवुड के ए-लिस्टर के साथ लिंक किया गया। दोनों देशों के बीच तनाव के कारण उन्हें फिल्म ‘रईस’ में रिप्लेस करने की मांग भी की गई थी।

सबा कमर

पाकिस्तानी तारिका सबा कमर ने इरफान खान के साथ फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। लेकिन 2015 के टीवी स्निपेट के चलते वह विवादों में घिर गई थीं। दरअसल, सबा ने एक चैट शो में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स का खुलकर  काफी मजाक उड़ाया था।

वीना मालिक

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीना ने यह बयान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस की काफी किरकिरी हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here