[ad_1]

दुनियाभर में हिंदुओं के खिलाफ नफरती हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
दुनियाभर में हिंदुओं के प्रति हिंसा में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिर्फ पाकिस्तान या इस्लामिक देशों में ही नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों में भी हिंदुओं के खिलाफ आक्रामक रवैये में इजाफा देखा गया है। अमेरिका के एक वैज्ञानिक रिसर्च संस्थान- नेटवर्क कंटैजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Network Contagion Research Institute) की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा के मामलों में 1000 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
पूरी दुनिया में हिंदुओं खिलाफ नफरत फैलाने वाले मिश्रित वर्गों से आते हैं। यानी इसके पीछे सिर्फ कोई एक धर्म या नस्ल विशेष जिम्मेदार नहीं है, बल्कि कई वर्ग शामिल हैं। हिंदुओं के खिलाफ यह नफरत किस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है? बीते वर्षों में कहां-कहां हिंदुओं के खिलाफ नफरती हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई? इसके अलावा हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे होता है? आइये जानते हैं…
[ad_2]
Source link