Home Sports इतने मतलबी हैं… इनसे छुटकारा पाने का समय आ गया… जानें क्यों किया शाहीन अफरीदी ने ट्वीट

इतने मतलबी हैं… इनसे छुटकारा पाने का समय आ गया… जानें क्यों किया शाहीन अफरीदी ने ट्वीट

0
इतने मतलबी हैं… इनसे छुटकारा पाने का समय आ गया… जानें क्यों किया शाहीन अफरीदी ने ट्वीट

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.
पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था.
दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी. पहले मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के कुल 199 रनों के स्कोर को 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की इस जोरदार पारी के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलामी जोड़ी के आलोचकों के खिलाफ चुटकी ली है.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड नाबाद दोहरा शतक जमाया और पाकिस्तान बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत गया. ऐसा टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दूसरी बार हुआ है. पाकिस्तानी कप्तान ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना दूसरा शतक 66 गेंदों में 110 रनों के साथ दर्ज किया. इस बीच, उनके सलामी जोड़ीदार रिजवान ने 51 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी.

बाबर आजम बने बाहुबली, एक साथ बना दिए 1, 2, 3, 4, 5… नहीं कई सारे रिकॉर्ड, कोहली-इंजमाम पीछे छूटे

बाबर की एशिया कप 2022 में खराब फॉर्म के लिए आलोचना हो रही थी. वह टॉप पर खेलते हुए रन नहीं बना पाए थे. वहीं, दूसरी तरह मोहम्मद रिजवान को भी अपने धीमे स्ट्राइल रेट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन पाकिस्तान की इस सलामी जोड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों की धुलाई करने के साथ-साथ आलोचकों के मुंह पर भी ताले जड़ दिए हैं. ऐसे में बाबर और रिजवान के साथी शाहीन अफरीदी ने उनकी शानदार पारी की तारीफ करते हुए उनके आलोचकों पर कटाक्ष किया है.

बाबर, रिजवान और पाकिस्तान जैसा टी20 में कोई नहीं, आलोचनाओं का कुछ इस तरह दिया करारा जवाब

शाहीन अफरीदी ने ट्वीट किया, ”मुझे लगता है कि कप्तान से छुटकारा पाने का समय आ गया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान. इतने मतलबी खिलाड़ी हैं. अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में फिनिश हो जाना चाहिए था. ये आखिरी ओवर तक ले गए. आइए इसको लेकर एक आंदोलन छेड़ा जाए. नहीं? इस अद्भुत पाकिस्तानी टीम पर गर्व है.”

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की इस शानदार साझेदारी ने कई रिकॉर्ड तोड़े. यह चेज में सबसे बड़ाओपनिंग स्टैंड था, जबकि टी20 इंटरनेशनल में कुल मिलाकर पांचवां सबसे ऊंचा स्टैंड था. यह प्रारूप में पाकिस्तान की सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी भी थी. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 203 रन की साझेदारी की. इन दोनों ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ही साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan vs England, Shaheen Afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here