[ad_1]

अखिल अय्यर
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
इन दिनों कर्नाटक राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का ‘पेसीएम’ पोस्टर सुर्खियों में बना हुआ है। इस अभियान को हर रोज तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं इसे लेकर कई विवाद भी खड़े हो गए हैं। ‘पेसीएम’ पोस्टर पर विवादों में घिरी कांग्रेस के खिलाफ अब एक और मुश्किल खड़ी हो गई हैं। बेंगलुरु के रहने वाले अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दरअसल, अभिनेता ने पार्टी पर उनकी बिना मर्जी के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
[ad_2]
Source link