Home Breaking News Babli Bouncer Review: हिंदी सिनेमा में चमकने को अधूरी रही तमन्ना, फिर खोया खोया दिखा मधुर का सिनेमाई मैजिक

Babli Bouncer Review: हिंदी सिनेमा में चमकने को अधूरी रही तमन्ना, फिर खोया खोया दिखा मधुर का सिनेमाई मैजिक

0
Babli Bouncer Review: हिंदी सिनेमा में चमकने को अधूरी रही तमन्ना, फिर खोया खोया दिखा मधुर का सिनेमाई मैजिक

[ad_1]

बबली बाउंसर

बबली बाउंसर
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Movie Review

बबली बाउंसर

कलाकार

तमन्ना भाटिया
,
अभिषेक बजाज
,
साहिल वैद
,
सानंद वर्मा
,
सौरभ शुक्ला
और
सव्यसाची चक्रवर्ती आदि

लेखक

मोहम्मद शकील
,
अमित जोशी
,
आराधना साह
,
सुमित घिल्डियाल
और
मधुर भंडारकर

निर्देशक

मधुर भंडारकर

निर्माता

स्टार स्टूडियोज व जंगली पिक्चर्स

ओटीटी:

डिज्नी प्लस हॉटस्टार

तमन्ना भाटिया का हिंदी सिनेमा से रिश्ता कोई 17 साल पुराना है। तब उनके नाम की अंग्रेजी में वर्तनी में दो एन और दो ए के साथ एक एच हुआ करता था या नहीं, ये तो याद नहीं लेकिन उनका चेहरा लोगों को तब भी चांद सा रोशन जरूर लगा था। बीते 17 साल में तमन्ना ने दक्षिण भारतीय सिनेमा का लंबा आसमान नापा है। उनकी उड़ानों के चर्चे दूर दूर तक रहे और उनकी तमन्ना यही रही कि वह किसी तरह फिर से हिंदी सिनेमा में अपनी एक ऐसी जगह बना सकें जिस पर जमाना नाज करे ना करे, कम से कम उन्हें खुद तो नाज जरूर हो। हिंदी पट्टी के दर्शकों ने उन्हें पिछली बार ठीक ठाक रोल में  ‘बाहुबली 2’ में देखा था। बीच में इक्का दुक्का फिल्में उनकी और हिंदी क्षेत्रों तक पहुंची लेकिन सिनेमाघरों तक तमन्ना की तमन्ना पूरी होने में अभी समय लग रहा है। उनकी नई फिल्म ‘बबली बाउंसर’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। तमन्ना की एक और फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की कतार में है। एक और फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ की भी खूब चर्चा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here