[ad_1]
हम यहां आपके लिए अशोक गहलोत के सियासी सफर की दस तस्वीरें लेकर आए। राजस्थान के जोधपुर जिले में 3 मई 1951 को जन्मे अशोक गहलोत के पिता के पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे। गहलोत ने भी शुरुआती दिनों में जादू दिखाया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। आइए अब तस्वीरों के जरिए जानते हैं कैसे एक जादूगर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार बना।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिता जादूगर थे। उन्होंने अपने पिता से जादू सीखा था। छात्र जीवन में गहलोत अपने पिता के साथ जादू दिखाने के लिए जाया करते थे। यह तस्वीर तभी की है, बाद उन्होंने जादू दिखाना छोड़ दिया।
अशोक गहलोत अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत एनएसयूआई से की थी। गहलोत की यह तस्वीर 70 के दशक की है। वह मंच से संबोधित कर रहे थे।
छात्र राजनीति की शुरुआत में अशोक गहलोत ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई से की थी। युवा नेता के तौर पर वह उस समय भी उतने ही सक्रिय रहते थे। यह तस्वीर कांग्रेस संगठन के किसी कार्यक्रम की है।
साल 1978 में अशोक गहलोत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे। यह तस्वीर उसी समय की है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के बेनर तले वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ एनएसयूआई के अन्य नेता भी नजर आ रहे हैं।
[ad_2]
Source link