[ad_1]
हाइलाइट्स
शाई होप के अलावा रहमातुल्लाह गुरबज ने भी फिफ्टी लगाई
बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 2 विकेट झटके
बारबाडोस. शाई होप के आक्रामक अर्धशतक के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने शानदार जीत हासिल की. कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2022) के एक मुकाबले में गयाना ने सेंट लूसिया किंग्स को 6 विकेट से हराया. कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) के शतक के दम पर सेंट लूसिया ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गयाना ने लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया. होप 30 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
फाफ डुप्लेसी आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं. पिछले सीजन में उन्हें कमान मिली थी. विराट कोहली कप्तानी से हट गए थे. मैच में डुप्लेसी ने 59 गेंद पर 103 रन की बेहतरीन पारी खेली. 10 चौके और 6 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 175 का रहा. निरोशन डिकवेला ने भी 36 रन का योगदान दिया. अन्य कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके.
What an innings!!! Faf brings up his 4th T20 century in emphatic style as this evenings @fun88eng Magic Moment. #CPL22 #GAWvSLK #CricketPlayedLouder #Fun88 #BiggestPartyInSport pic.twitter.com/eBZpOUusyM
— CPL T20 (@CPL) September 23, 2022
2 अर्धशतक और मिली जीत
गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से 2 अर्धशतक लगे. ओपनर बल्लेबाज अफगानिस्तान के रहमातुल्लाह गुरबज ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 200 का रहा. 7 चौका और 2 छक्का जड़ा. वहीं शाई होप 30 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे. 2 चौका और 5 छक्का लगाया. कप्तान शिमरोन हेटमायर ने भी 28 गेंद पर 36 रन बनाए. सेंट लूसिया की ओर से रोस्टन चेज ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और एक विकेट भी झटका.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 में बारिश का खतरा, क्या हो सकेगा मुकाबला?
38 साल के फाफ डुप्लेसी का यह ओवरऑल टी20 करियर का चौथा शतक है. वे अब तक 309 मैच में 31 की औसत से 8033 रन बना चुके हैं. 50 अर्धशतक भी जड़ा है. वे लंबे समय तक चेन्नई सुपरकिंग्स का भी हिस्सा रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Caribbean premier league, Faf du Plessis, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 09:35 IST
[ad_2]
Source link