Home Sports रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में जड़ने जा रहे हैं शतक, इंग्लिश दिग्गज ने की भविष्यवाणी

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में जड़ने जा रहे हैं शतक, इंग्लिश दिग्गज ने की भविष्यवाणी

0
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में जड़ने जा रहे हैं शतक, इंग्लिश दिग्गज ने की भविष्यवाणी

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित टी20 वर्ल्ड कप में जड़ने जा रहे हैं शतक
पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने की भविष्यवाणी
भारतीय टीम के कप्तान हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC Men’s T20 World Cup 2022) के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आगामी वर्ल्ड कप को लेकर अपने विचार साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने भी भारतीय टीम को लेकर अपना विचार साझा किया है.

पूर्व क्रिकेटर ने न्यूज18 के साथ हुए खास बातचीत के दौरान कहा, आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अपने अटैकिंग अप्रोच को जारी रखना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है उन्हें ऑस्ट्रेलिया जैसी अन्य मजबूत टीमों के सामने हार का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है.

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2022: मुकेश की ‘स्विंग’ और सरफराज की शानदार फॉर्म से शेष भारत मजबूत

ग्रीम स्वान को लगता है कि वह आगामी वर्ल्ड कप में शतक लगाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह केवल फॉर्म है. जब आप मैदान में होते हैं तो यह कप्तानी के दबाव और हर चीज के इर्द-गिर्द घुमती रहती है. वह निश्चित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने जा रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई संदेह नहीं है. मैं उनको लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हूं कि वह टीम की अगुवाई करने के लिए सही व्यक्ति हैं और वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन भारत लगातार बड़े स्कोर खड़ा कर रहा है.’

इसके अलावा उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में भी बात की. उनका मानना है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में उम्दा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो यकीनन टीवी की रेटिंग गिर जाएगी.

कोहली की फॉर्म टीवी रेटिंग को कैसे प्रभावित करती है के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अगर वह बेहतरीन प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टीवी की रेटिंग कम हो जाती है और फैंस टूर्नामेंट से दुरी बनाने लगते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि विराट कोहली उम्दा प्रदर्शन करें. जब मैंने उनके खिलाफ शिरकत की थी तो उनकी बल्लेबाजी पर कभी कोई फर्क नहीं पड़ता था. मुझे उन्हें करीब से बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी अच्छा लगता है.’

हाल ही में कोहली ने अपने शतकों का सुखा खत्म किया है. उन्होंने कहा उनके बल्ले से काफी अर्से बाद शतक देखकर अच्छा लगा. उन्होंने उन लोगों को भी अपना निशाना बनाया, जो कह रहे हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाना बड़ी बात नहीं है. उनका मानना है कि अफगान टीम की गेंदबाजी क्रम काफी मजबूत है.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here