Home Sports हरमनप्रीत कौर को जीत के बावजूद किस बात का है मलाल… जानिए उन्हीं की जुबानी

हरमनप्रीत कौर को जीत के बावजूद किस बात का है मलाल… जानिए उन्हीं की जुबानी

0
हरमनप्रीत कौर को जीत के बावजूद किस बात का है मलाल… जानिए उन्हीं की जुबानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप में जीत की शुरुआत
मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप (Womens Asia Cup) में शानदार शुरुआत की है. भारत की ओर से मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने धमाकेदार पारी खेली. कलाई की चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाली जेमिमा ने 76 रन की पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा. जेमिमा के टी20 इंटरनेशनल करियर की यह बेस्ट पारी है.

भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 6 विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया.विकेट पर कम उछाल के कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही थी. 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर 18.2 ओवर में 109 रन के अंदर समेट दिया.

यह भी पढ़ें:Womens Asia Cup में भारत का जीत से आगाज, एक खिलाड़ी पड़ी श्रीलंकाई टीम पर भारी

जेमिमा रोड्रिग्स ने मैच विनिंग पारी का श्रेय बेंगलुरु की टर्निंग विकेट को क्यों दिया? समझिए

‘हमने अच्छी शुरुआत नहीं की’
जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘ हमने शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन उन महत्वपूर्ण रन आउट के साथ हमने विकेट हासिल करना जारी रखा. हम खुश हैं कि हमारी गेंदबाजों ने अच्छा कम किया, विशेषकर दीप्ति शर्मा ने.’ ओपनर स्मृति मंधाना (10 रन) आउट होने वाली पहली खिलाड़ी रहीं जबकि उनकी साथी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (06 रन) की समस्या कायम रही और वह स्पिनर ओशादी राणासिंघे (32 रन देकर तीन विकेट) का पहला शिकार बनीं.

‘हमारा स्कोर 200 तक पहुंच सकता था’
बकौल हरमनप्रीत कौर, ‘महत्वपूर्ण विकेट खोने के बाद और मेरा विकेट गिरने के बाद हमारा स्कोर 20 रन कम रह गया था. अगर मैंने और जेमी ने खेलना जारी रखा होता तो हम 200 रन तक पहुंच सकते थे. लेकिन बतौर टीम यह सीखने की प्रक्रिया है. हम खुश हैं कि हमारे कुछ गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया’

भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेगी
भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में 3 अक्टूबर को मलेशिया से भिड़ेगी. जेमिमा को बेहतरीन पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. उसने हाल में इंग्लैंड को उसी की धरती पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था.

Tags: Harmanpreet kaur, India Vs Sri lanka, Women Asia Cup, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here