[ad_1]
10:45 PM, 01-Oct-2022
दूसरे नंबर पर आए अब्दु रोजिक
ताजिकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक भी बिग बॉस के घर में पहुंच गए हैं। सलमान खान ने उन्हें आगे बढ़कर गले लगाया। अब्दु ने सलमान खान का गाना ‘दिल दीवाना’ गाया, जिसमें सल्लू भाई ने भी सुर मिलाए। अब्दु ने बताया कि वह 19 साल के हैं और सिंगर व बॉक्सर हैं। सलमान खान और अब्दु रोजिक ने उनकी खराब हिंदी को लेकर भी चर्चा की। अब्दु रोजिक ने कहा कि खराब हिंदी की वजह से उन्हें शो में दिक्कत हो सकती है। अब्दु ने कहा कि वह कैप्टन बनना चाहते हैं और घर में कोई भी काम नहीं करना चाहते।
10:42 PM, 01-Oct-2022
बिग बॉस के घर में सबसे पहले इस अभिनेत्री की हुई एंट्री
बिग बॉस के घर में सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर की एंट्री हुई। बिग बॉस ने उनका स्वागत किया और उन्हें पूरे घर से रूबरू कराया। सलमान खान ने निमरत कौर को चारों बेडरूम, कैप्टन का कमरा और किचन एरिया दिखाया। अब निमरत बिग बॉस के घर में आने वाले सभी प्रतिभागियों को टास्क दे रही हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें बेड अलॉट किए जाएंगे। साथ ही, घर के काम-काज भी बांटे जाएंगे।
10:38 PM, 01-Oct-2022
इस बार ऐसी है बिग बॉस की थीम
बिग बॉस 16 के पटियाला हाउस को ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। इस बार बिग बॉस के घर को कॉमिक बुक की तरह सजाया गया है और चटख रंगों से इसे शानदार रूप दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमंग कुमार ने बताया कि बिग बॉस के पूरे घर और परिसर में 98 कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि, इनकी संख्या बढ़ने का अनुमान भी जताया जा रहा है, क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर अलग-अलग कई कॉर्नर भी बनाए गए हैं।
10:35 PM, 01-Oct-2022
शो में नजर आएंगे ये प्रतिभागी
जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस के 16वें सीजन में कई नए चेहरे आएंगे। इनमें मान्या सिंह, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, सुबुल तौकीर, श्रीजिता डे और निमरत कौर आहुवालिया शामिल हैं। इनके अलावा भी कई और प्रतिभागी हैं, जिनका परिचय प्रीमियर एपिसोड के दौरान होगा।
10:28 PM, 01-Oct-2022
Bigg Boss 16 Live Updates: बिग बॉस के 16वें सीजन का आगाज, प्रतिभागियों का परिचय दे रहे सलमान खान
टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 16वें सीजन के साथ एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आया है। सलमान खान ही इस बार भी यह शो होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के प्रीमियर एपिसोड में इस सीजन के सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link