[ad_1]

जानिए अजय माकन की पांच गलतियां।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
Congress Political: राजस्थान के सियासी घमासान में प्रदेश प्रभारी अजय माकन ( Ajay Maken) बुरी तरह फंस गए हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि कभी भी उनसे इस्तीफा लिया जा सकता है। उनका प्रभारी पद से हटना तय माना जा चुका है। इससे पहले सचिन पायलट (Sachin Pilot) की बगावत के बाद राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे को भी पद से हटा दिया गया था। इस बार अजय माकन के साथ ऐसा हो सकता है। आइए जानते हैं अजय माकन से इस्तीफ लेने के पांच कारण क्या हैं?
अजय माकन का वीडियो कांड
कल यानी शुक्रवार को अजय माकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं। यह वीडियो माकन के कार्यालय का बताया गया। वीडियो में सचिन पायलट गुट के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी माकन के कार्यालय से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ लोग वीडियो में बात करते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में माकन ठहाके लगा कर कह रहे हैं कि ‘अभी संख्या और बढ़ती दिखाई देगी।’ इसके बाद माकन के सामने बैठा एक व्यक्ति कहता है कि गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने भारत जोड़ो यात्रा…इतना कह वह हाथों से खत्म होने का इशारा कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गहलोत समर्थकों ने माकन को जमकर आड़े हाथों लिखा। साथ ही कांग्रेस आलाकमान से कार्रवाई भी मांग की।
EXCLUSIVE: This is how Ajay Maken and his office members are actively deriding a sitting chief Minister Ashok Gehlot.
A man who has given his entire life in the organisation is being ridiculed, served showcase notices by a charlatan whose credibility lies in losing elections pic.twitter.com/cPJN58VDdS
— Snehasis Mukhopadhyay (@SnehasisMukhop4) September 29, 2022
[ad_2]
Source link