Home Breaking News Iran: हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 36 की मौत

Iran: हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 36 की मौत

0

[ad_1]

ईरान में प्रदर्शन।

ईरान में प्रदर्शन।
– फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब @IFazilaBaloch

ख़बर सुनें

ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में चार रिवोल्यूशनरी गार्डों समेत 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

यह घटना देश के दक्षिण-पूर्व में सुन्नी बहुल जाहेदान शहर की है। यहां की मक्की ग्रांड मस्जिद में जब प्रदर्शनकारी जुटे तो पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए गोलियां बरसा दीं। बलोचिस्तान के प्रांतीय गवर्नर होसेन मोदारेस खियाबानी ने पुलिस टकराव की पुष्टि की है। मस्जिद के अंदर से सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में नमाजी बाहर निकलते हुए और फिर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की स्पष्ट आवाज सुनाई दे रही है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। ऊपर चौपर उड़ता हुआ भी दिखा। ईरान सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारी तीन पुलिस स्टेशनों पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। रिपोर्टों के मुताबिक, कर्नल इब्राहिम खुचकजई नामक पुलिस कमांडर ने 15 वर्षीय बच्ची से थाने में दुष्कर्म किया था, जिससे तनाव फैला।

पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गवर्नर होसैन मोदारेस खियाबानी ने कहा कि कुछ दंगाइयों ने नमाज के आड़ में पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्होंने पत्थर और जलने वाले सामान पुलिस स्टेशन में फेंके और गोलीबारी भी की गई। हमलावरों ने चेन स्टोर समेत कई सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा दी और बैंकों और सरकारी सेंटर्स में तोड़फोड़ की।

किशोरी से दुष्कर्म ने आग में घी डाला
बलोचिस्तान नेशनल सॉलिडेरिटी पार्टी के महासचिव और दुबई स्थित ईरानी असंतुष्ट हबीबुल्लाह सरबाजी ने बताया कि प्रदर्शनकारी पहले ही हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहे थे। ऐसे में पुलिस कमांडर द्वारा थाने में किशोरी से दुष्कर्म की खबर के बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। इस घटना ने आग में घी डाला। उधर, ईरान के सरकारी मीडिया ने प्रदर्शनकारियों को आतंकी व अलगाववादी बताते हुए उन पर पुलिस के ऊपर हथियार चलाने का आरोप लगाया है।

40 की मौत का अनुमान : सूत्र
ईरान में विपक्ष का नेतृत्व करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता तसनीम ने वॉयस ऑफ अमेरिका को बताया कि सूत्रों का अनुमान है कि यहां कम से कम 40 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा अमिनी की मौत के बाद लोगों में सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है।

बिना हिजाब के रेस्तरां में खाने वाली एक और महिला गिरफ्तार
ईरानी सुरक्षा बलों ने एक और महिला को बिना हिजाब के सार्वजनिक रूप से एक रेस्तरां में भोजन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोन्या राड की बिना सिर ढंके एक अन्य महिला के साथ भोजन करने वाली तस्वीर सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया। राड की बहन ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने डोन्या से संपर्क किया और उसे थाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया और एविन जेल के वार्ड 209 में भेज दिया। यह जेल राजनीतिक असंतुष्टों की कैद के लिए कुख्यात है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here