[ad_1]
हाइलाइट्स
फिल सॉल्ट ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
सीरीज का अंतिम मुकाबला 2 अक्टूबर को
लाहौर. इंग्लैंड ने छठे टी20 मुकाबले में (PAK vs ENG) 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ 7 मैचों की सीरीज 3-3 से बराबर हो गई है. अब आखिरी मैच में फैसला होगा कि सीरीज का बादशाह कौन होगा. मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने हार की वजह का खुलासा किया और 169 रन के स्कोर का बचाव किया है. मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 169 रन बनाए. बाबर ने 59 गेंद में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 87 बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की 88 रनों की तूफानी पारी के दम पर लक्ष्य को 14.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया. यानी अभी 33 गेंद का खेल बाकी थी.
मैच के बाद बाबर आजम ने कहा, “शुरुआत में 2 विकेट गंवाने के बाद मुझे लगता है कि 169 रन एक अच्छा स्कोर था. हमारी टीम ने शायद 10 रन कम बनाए. सॉल्ट ने पावरप्ले में जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह टर्निंग प्वाइंट रहा. हमें मिडिल ऑर्डर पर ध्यान देना होगा. उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी. ओपनर्स के रूप में भी हमें पार्टनरशिप करनी पड़ेगी, जिससे मध्यक्रम पर दबाव न आए.”
सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक
बाबर ने अपनी पारी को लेकर कहा कि यह मेरी पिछली 20 सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी. खासकर जब आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हों, तो शार्ष क्रम में एक बड़ी चुनौती होती है. मुझे टीम से समर्थन मिला और यह साफ है कि वह मुझसे कैसा खेल चाहते हैं. लेकिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की 88 रनों की तूफानी पारी की बदौलत मेहमान टीम ने 33 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया.
टैक्सी ड्राइवर के बेटे ने फाइनल में पुजारा की टीम को झकझोरा, क्रिकेट के लिए छोड़ना पड़ा अपना राज्य
सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 41 गेंद पर नाबाद 88 रन बनाए. 13 चौका और 3 छक्का जड़ा. सीरीज का निर्णायक मुकाबला 2 अक्टूबर को पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, England, Pakistan, Pakistan vs England
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 12:20 IST
[ad_2]
Source link