Home Breaking News Pulwama Attack: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

Pulwama Attack: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

0

[ad_1]

Encounter (File Photo)

Encounter (File Photo)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कश्मीर संभाग के जिला पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है, जबकि एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें पुलिस के जवान को बचाया नहीं जा सका है। वहीं, सीआरपीएफ का जवान का इलाज अस्पताल में जारी है।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। अलग-अलग जगहों पर नाके लगा कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए मुहिम जारी है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here