Home Sports VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद कोच शॉन टेट ने ली चुटकी, बोले- जब हारते हैं तो मुझे…

VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद कोच शॉन टेट ने ली चुटकी, बोले- जब हारते हैं तो मुझे…

0
VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद कोच शॉन टेट ने ली चुटकी, बोले- जब हारते हैं तो मुझे…

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने छठे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराया
दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 2 अक्टूबर को

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं.  सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 3-3 की बराबरी पर हैं. छठे टी20 में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और एक बेहतरीन जीत दर्ज करने में कामयाब हुई. इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई तूफानी गेंदबाज शॉन टेट ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘जब हम हारते हैं तो वह मुझे भेज देते हैं.’ इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मॉडरेटर ने उनका माइक ऑफ कर दिया और उनसे पूछने लगे आप ठीक तो हैं न? इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या जसप्रीत बुमराह पेन किलर लेकर खेल सकेंगे टी20 वर्ल्ड कप? जानिए डॉक्टर्स ने क्या कहा

शॉन टेट ने बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजी की तारीफ की. उन्होंने आगे कहा, ‘इंग्लैंड ने हमारे ऊपर अटैक कर दिया था. वह हर गेंद पर चौका और छक्का लगाने का प्रयास कर रहे थे. शुरुआत के 3 ओवरों में उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई, जिसके कारण हमारे गेंदबाजों ने लय खो दी. इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहतर रही. कई बार आपको बल्लेबाजी टीम को भी श्रेय देना होता है.’

पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 169 रनों पर रोक दिया.  ओपनर मोहम्मद हैरिस 7 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान बाबर आजम ने बेहतरीन 87 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं इफ्तिखार अहमद ने 31 रनों की अच्छी पारी खेली.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को एक खिलाड़ी से डर, कहा- अकेले भारत को जीता देगा टी20 विश्व कप
चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मात्र 14.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. पारी की शुरुआत करने उतरे फिलिप साल्ट ने 88 रनों की पारी खेली. एलेक्स हेल्स ने 27, मलान ने 26 और बेन डकेट ने 26 रन बनाए.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Pakistan Cricket Board, Pcb



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here