Home Sports WAC 2022: रोड्रिग्स के बाद हेमलता गेंदबाजी में चमकीं, भारतीय टीम को 41 रनों से मिली जीत

WAC 2022: रोड्रिग्स के बाद हेमलता गेंदबाजी में चमकीं, भारतीय टीम को 41 रनों से मिली जीत

0
WAC 2022: रोड्रिग्स के बाद हेमलता गेंदबाजी में चमकीं, भारतीय टीम को 41 रनों से मिली जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोड्रिग्स के बाद हेमलता गेंदबाजी में चमकीं
भारतीय टीम को 41 रनों से मिली जीत
श्रीलंका महिला टीम के हाथ लगी मायूसी

नई दिल्ली. महिला एशिया कप 2022 (Women Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला शनिवार को भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से जीत मिली. दरअसल इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारतीय महिला टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 53 गेंदों में 143.39 की स्ट्राइक रेट से 76 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक बेहतरीन छक्का निकला.

रोड्रिग्स के अलावा ब्लू टीम के लिए दूसरी सर्वोच्च स्कोर कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं. उन्होंने टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दहाई के आंकड़े तक केवल शेफाली वर्मा (10) और दयालन हेमलता (13*) ही पहुंच पाई.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: आईसीसी ने चुने 5 सबसे खतरनाक खिलाड़ी, टी20 विश्व कप में मचाएंगे धमाल

श्रीलंकाई महिला टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज ओशादी राणासिंघे रहीं. उन्होंने टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 32 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता की. ओशादी के अलावा कैप्टन चमारी अटापट्टू और सुगंधिका कुमारी क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहीं.

भारतीय महिला टीम द्वारा दिए गए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिला टीम 18.2 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा (26) और मध्यक्रम की बल्लेबाज हसीनी परेरा (30) ने जरुर साहस दिखाया, लेकिन अन्य खिलाड़ियों से मदद नहीं मिल पाने की वजह से वह भी हिम्मत हार गईं.

भारतीय महिला टीम के लिए दयालन हेमलता सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने क्रमशः दो-दो और राधा यादव ने एक विकेट चटकाए.

Tags: India Women, Jemimah Rodrigues, Women Asia Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here