Home Sports टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने की भविष्यवाणी… जानें क्या कहा

टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने की भविष्यवाणी… जानें क्या कहा

0
टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने की भविष्यवाणी… जानें क्या कहा

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 16 अक्टूबर को खेलेगी पहला मैच
2 अक्टूबर को श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई

नई दिल्ली. टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए तैयार हैं. श्रीलंका की टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए 2 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है. दसुन शनाका की अगुआई वाली टीम एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप पर नजर गड़ाए हुए है.

दसुन शनाका ने रवानगी से पहले अपनी टीम को लेकर बड़ा दावा ठोक दिया है. कप्तान का मानना है कि उनकी टीम का वर्ल्ड कप में सुपर-12 में क्वालीफाई करना तय है. इसके अलावा दसुन शनाका ने ऑस्ट्रेलिया की पिचों के बारे में भी बात की.

यह भी पढ़ें:जसप्रीत बुमराह क्यों बार-बार पीठ की चोट से हो रहे परेशान ? एक्शन या कुछ और है वजह

Video: पूजा वस्त्राकर के रन आउट को लेकर थर्ड अंपायर पर भड़के युवराज सिंह, बोले- ‘इतना खराब फैसला’

श्रीलंका को शुरुआती मैचों में बनानी पड़ेगी पकड़

श्रीलंका की टीम को वर्ल्ड कप में यदि सुपर-12 में जगह बनानी है तो शुरुआती मैचों में अच्छी पकड़ बनानी होगी. दसुन शनाका एंड कंपनी अपना पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. उससे पहले श्रीलंका की टीम अभ्यास मैचों के तौर पर 10 और 13 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और आयरलैंड से भिड़ेगी.

‘हमें शुरुआती मुकाबलों से पिच का अंदाजा हो जाएगा’- दसुन शनाका

दसुन शनाका ने अपने बयान में कहा, ‘हमें पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी क्वालीफाइंग दौर से गुजरना पड़ा था. हमने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में प्रवेश किया. क्योंकि हमें जमीनी परिस्थितियों के अनुकूल होने का फायदा मिला था. हमें ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच सहित जो पांच मुकाबले खेलने हैं. उन मैचों से हमारी टीम को बहुत फायदा मिलेगा. हमारी टीम को सुपर-12 में जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटों का अंदाजा हो जाएगा. इससे हमारे लिए चीजें आसान हो जाएगी.’

Tags: Asia cup, Dasun Shanaka, Sri Lankan cricket team, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here