[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हो चुके हैं बाहर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में (T20 World Cup 2022) महज 2 हफ्ते बचे हैं. ऐसे में सभी टीमें टूर्नामेंट से पहले खुद को परखने में जुटी हुई हैं. दूसरी ओर टीम इंडिया (Team India) में पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं. वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. टीम अभी साउथ अफ्रीका से टी20 सीरीज खेल रही है. 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाना है.
2 शानदार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद कई दिग्गज वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ प्लेइंग-11 को लेकर बेफिक्र हैं. दरअसल, राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले वर्ल्ड कप को लेकर प्रतिक्रिया दी है. हेड कोच का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पास बेहतरीन प्लेयर्स मौजूद हैं.
टीम पूरी तरह से परफेक्ट नहीं रहेगी
राहुल द्रविड़ ने दूसरे टी20 मैच से पहले कहा, ‘हमें पता है कि टीम में किस तरह के कॉम्बिनेशन की जरूरत है. हम किन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकते हैं. आप कई महीने पहले प्लेयर्स का चयन नहीं कर सकते हैं. हमें पता है कि किस तरह के स्किल वाले खिलाड़ियों की जरूरत है. हालांकि टीम पूरी तरह से परफेक्ट नहीं रहेगी.’ उन्होंने कहा कि इंजरी की वजह से कुछ कमी जरूर रहेगी. बड़े टूर्नामेंट में आप अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं. उसी वजह से टीम में वो विविधता होनी चाहिए. सभी प्लेयर्स को अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा.
VIDEO: आखिर शर्मा जी के बेटे का गांव क्यों रोया? टी20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान से है खास कनेक्शन
अजेय बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा एंड कंपनी आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हथियाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी. वहीं, मेहमान टीम भी सीरीज में बराबरी करने की पूरी कोशिश करेगी. 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. घर में भारतीय टीम कभी भी साउथ अफ्रीका को द्विपक्षीय टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jasprit Bumrah, Rahul Dravid, Ravindra jadeja, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 13:26 IST
[ad_2]
Source link