Home Breaking News भदोही में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो की मौत, 50 से अधिक झुलसे, लपटें देख सहमे लोग

भदोही में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो की मौत, 50 से अधिक झुलसे, लपटें देख सहमे लोग

0

[ad_1]

भदोही: पंडाल में लगी आग से जला सामान

भदोही: पंडाल में लगी आग से जला सामान
– फोटो : सोशल मीडिया।

ख़बर सुनें

यूपी के भदोही में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं  50 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सूचना मिलते डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दमकल टीम पहुंच गई। झुलसे बच्चों और महिलाओं को सीएचसी समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 22 को बीएचयू रेफर किया गया है। 

औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा।

मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने लोग झुलसे हैं, लेकिन एक अधिकारी के मुताबिक 50 से अधिक लोग झुलस गए। अस्पताल में किशोरी समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का मानना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी जबकि कुछ लोग आरती से आग लगने का कारण मान रहे हैं। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, सूर्या ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति है। 

मिर्जापुर से भेजी गई 12 एंबुलेंस औराई स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग की सूचना में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए मिर्जापुर जिले से 12 एंबुलेंस को रवाना किया गया। एंबुलेंस के मैनेजर आकाश गौरव तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले से 12 एंबुलेंस को औराई भेजा गया है। वहीं भजोही जिले की करीब 30 एंबुलेंस भी झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। 

विस्तार

यूपी के भदोही में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं  50 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सूचना मिलते डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दमकल टीम पहुंच गई। झुलसे बच्चों और महिलाओं को सीएचसी समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 22 को बीएचयू रेफर किया गया है। 

औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा।

मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने लोग झुलसे हैं, लेकिन एक अधिकारी के मुताबिक 50 से अधिक लोग झुलस गए। अस्पताल में किशोरी समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here