[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी जीता
टीम इंडिया 2007 के बाद नहीं जीत सकी है टी20 का खिताब
नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ बेहतरीन कप्तानों में भी की जाती है. उनकी अगुआई में टीम इंडिया (Team India) ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन का खिताब जीता था. इसी के साथ भारत वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों खिताब जीतने वाला पहला देश बना था. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) फिर नजदीक है. टूर्नामेंट के 8वें सीजन के मुकाबले 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. कंगारू टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में एक बार फिर उसे दावेदार माना जा रहा है. भारत के अलावा अब अब कितने देश दोहरा वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा कर चुके हैं, आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं:
भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. फिर धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत को खास लिस्ट में जगह दिलाई. 2009 में टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सीजन का आयोजन इंग्लैंड में किया गया. पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता. इससे पहले उसने 1992 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था, तब कप्तान इमरान खान थे.

इंग्लैंड ने पहले टी20 बाद में वनडे वर्ल्ड कप जीता
इंग्लैंड ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं उसने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब 2019 में अपने नाम किया था. 2012 में वेस्टइंडीज ने टी20 का टाइटल जीता. इससे पहले 1975 और 1979 में टीम वनडे वर्ल्ड जीत चुकी थी. 2014 का टी20 वर्ल्ड कप श्रीलंका ने अपने नाम किया. इससे पहले टीम 1996 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकी थी. 2016 का टी20 वर्ल्ड कप एक बार फिर वेस्टइंडीज ने जीता. इस तरह से वह 2 टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली और एकमात्र टीम भी है.
ऑस्ट्रेलिया को करना पड़ा लंबा इंतजार
ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. उसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है. टीम ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब अपने नाम किया. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए उसे लंबा इंतजार करना पड़ा. 2021 में ओमान और यूएई में हुए 7वें सीजन का खिताब उसने जीता. फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी.
श्रीलंका ने 3 बार फाइनल में बनाई जगह
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें, तो अब तक 22 टीमें कम से कम एक बार टी20 वर्ल्ड कप में उतर चुकी हैं. श्रीलंका की टीम सबसे अधिक 3 बार फाइनल में पहुंची है. 2009 और 2012 में उसे खिताबी मुकाबले में हार मिली थी. वेस्टइंडीज की टीम 2 बार फाइनल में पहुंची है और दोनों बार चैंपियन बनी. वहीं भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 2-2 बाद खिताबी दौर में जगह बनाई और एक-एक बार ट्रॉफी जीती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Ms dhoni, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 08:31 IST
[ad_2]
Source link