[ad_1]
नई दिल्ली. जापान के योशिहितो निशियोका (Yoshihito Nishioka) ने रविवार को यहां कनाडा के चौथे वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव (Denis Shapovalov) को 6-4, 7-6 से हराकर कोरियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया.
यह निशियोका के करियर का दूसरा खिताब है. इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 में शेनजेन ओपन में अपनी पहली ट्राफी हासिल की थी. गैर वरीय जापानी खिलाड़ी ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कैस्पर रूड को पराजित किया था.
यह भी पढ़ें- VIDEO: नोवाक जोकोविच ने युवा फैन को दिया ऐसा गिफ्ट… जो जीवनभर रखेगा याद
वह अगस्त में वाशिंगटन फाइनल में भी पहुंचे थे. उन्होंने सियोल ओलंपिक पार्क टेनिस सेंटर में दो घंटे के अंदर अपने से ऊंची रैंकिंग के प्रतिद्वंद्वी को मात दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Denis Shapovalov, Korea Open, Tennis
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 00:28 IST
[ad_2]
Source link