[ad_1]
Pakistan vs england T20 Series Shaun Tait: पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज अभी 3-3 से बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छठे टी20 मैच में 8 विकेट से धमाकेदार अंदाज में हरा दिया. इस मैच के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी शॉन टेट ने बड़ा बयान दिया है, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.
Shaun Tait ने दिया ये बयान
पाकिस्तान टीम को छठे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कोच शॉन टेट आए. शॉन टेट ने कहा, ‘जब वे बुरी तरह से हारते हैं, तो मुझे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजते हैं.’ शॉन टेट इस बात से काफी नाराज भी नजर आए. शॉन टेट इतना कह ही पाए थे कि वहां मौजूद PCB अधिकारी को उन्हें बीच में रोकना पड़ा और MIC को बंद करना पड़ा. इसके बाद मॉडरेटर ने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं, जैसे वह समझा रहा हो कि आपके बयान से हंगामा हो सकता है.
Pakistan bowling coach Shaun Tait speaks to the media after the sixth T20I#PAKvENG | #UKSePK https://t.co/bS03Yp0WJf
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 30, 2022
इंग्लैंड ने दर्ज की जीत
पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड को जीतने के लिए 170 रनों का टारगेट दिया, जिसे इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से फिल साल्ट ने 41 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और तीन लंबे छक्के शामिल थे. उनकी बैटिंग की वजह से ही पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 3-3 की बराबरी भी कर ली.
बाबर आजम ने की थी कोहली की बराबरी
इंग्लैंड के छठे मैच में बाबर आजम ने 87 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. लेकिन अपनी शानदार पारी के दम पर वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने में सफल रहे. उन्होंने 81 पारियों में ये कारनामा किया है. विराट कोहली ने भी इतनी ही पारियां खेली थीं.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link