[ad_1]
नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की अगुआई में इंडिया लीजेंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series Final) के फाइनल में इंडिया ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रन से हराया. इंडिया लीजेंड्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता. मैच में ओपनर बल्लेबाज नमन ओझा के नाबाद 108 रन के सहारे इंडिया लीजेंड्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. तेज गेंदबाज विनय कुमार ने 38 रन देकर 3 विकेट झटके.
फाइनल जीतने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इमसें वे, सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान ट्रॉफी के साथ चिल्लाकर जश्न मना रहे हैं. इसमें बाद पूरी टीम इसी तरह चिल्लाकर जश्न मनाने लगती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. फाइनल में नमन ओझा के अलावा विनय कुमार ने भी 36 रन का योगदान दिया था.
One more trophy in the bag. @sachin_rt @iamyusufpathan #IndiaLegends pic.twitter.com/yj8ZvsZX6a
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 2, 2022
पाकिस्तान ने विरोधी टीम को 60 रन भी नहीं बनाने दिए, टी20 मैच में 9 विकेट से रौंदा
दिलशान बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
श्रीलंका के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. उन्होंने टूर्नामेंट में 192 रन बनाने के अलावा 5 विकेट भी झटके. हालांकि फाइनल में वे बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए. इंडिया लीजेंड्स की ओर से फाइनल में अभिमन्यु मिथुन को भी 2 विकेट मिला. इसके अलावा राजेश पवार, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा और यूसुफ पठान को भी एक-एक विकेट मिला. टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना भी दिग्गज भी शामिल थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Irfan pathan, Road Safety world series, Sachin tendulkar, Yusuf pathan
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 12:03 IST
[ad_2]
Source link