Home Sports गिलक्रिस्ट ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, एक भारतीय को किया शामिल

गिलक्रिस्ट ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, एक भारतीय को किया शामिल

0
गिलक्रिस्ट ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, एक भारतीय को किया शामिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है.
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपनी ड्रीम टीम के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज द्वारा चुने गए 5 खिलाड़ियों में एक भारतीय खिलाड़ी का भी नाम शामिल है. गिलक्रिस्ट की गिनती दुनिया के बड़े क्रिकेटरों में की जाती है. वे शानदार कीपिंग के अलावा आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं.

1. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

एडम गिलक्रिस्ट ने सबसे पहले कंगारू टीम के शानदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शामिल किया है. वॉर्नर को लेकर उन्होने कहा कि वे काफी आक्रमक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं. वह जिस तरह पारी की शुरुआत करते हैं, उसको देखकर मैंने उन्हें सबसे पहले चुना है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी देखा कि वो जब फॉर्म में हों, तो कितनी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं. बांए हाथ के बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. उन्होने टूर्नामेंट में 146.70 के स्ट्राइक रेट से 3 बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं और टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

2. बाबर आजम (पाकिस्तान)

पूर्व दिग्गज ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी इस सूची में शामिल किया है. हालांकि बाबर आजम एशिया कप 2022 में संघर्ष करते नजर आए. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बाबर ने शानदार वापसी की. गिलक्रिस्ट ने कहा कि पाकिस्तानी कप्तान तीनों फॉर्मेट में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. मुझे लगता है कि वो किसी भी परिस्थिति में खेलने की क्षमता रखते हैं.

3. हार्दिक पंड्या (भारत)

एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के हार्दिक पंड्या को भी चुना है. लंबे समय तक स्टार ऑलराउंडर चोटिल थे. लेकिन 2022 में पंड्या ने शानदार वापसी कर अपने प्रदर्शन से सभी टीमों को चौकना कर दिया है. हार्दिक को लेकर गिलक्रिस्ट ने कहा, पंड्या कमाल के खिलाड़ी हैं. वो सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग से भी अपनी टीम के लिए 100 फीसदी अहम योगदान दे सकते हैं.

4. राशिद खान (अफगानिस्तान)

इस सूची में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को भी शामिल किया गया है. राशिद ने अभी तक छोटे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गिलक्रिस्ट ने कहा कि कोई भी टी20 टीम हो, राशिद खान को सभी अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे. वो क्रिकेटर ऑफ द ईयर है. टी20 फॉर्मेट में उनका कोई जवाब नहीं.

5. जोस बटलर (इंग्लैंड)

गिलक्रिस्ट ने अंत में एक ऐसे खिलाड़ी को चुना, जिसने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे. उन्होने इंग्लैंड के दिग्गज जोस बटलर को टॉप खिलाड़ियों में शामिल किया. बटलर ने आईपीएल में 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे. बटलर को लेकर पूर्व दिग्गज ने कहा कि मैं जोस बटलर की बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. वे कमाल के पॉवर शॉट्स लगाते हैं. उनको मैं अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहूंगा.’

19 साल की युवा गेंदबाज ने टी20 में बनाया नया इतिहास, सिर्फ 10 गेंद में झटक लिए 5 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ चोट के कारण जोस बटलर टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. लेकिन उम्मीद है कि आगामी वर्ल्ड कप में वे खेलते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड की पाकिस्तान को आखिरी मैच में हराकर सीरीज पर 4-3 से कर लिया है.

Tags: Adam gilchrist, Babar Azam, David warner, Hardik Pandya, Jos Buttler, Rashid khan, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here