[ad_1]
गुवाहाटी. भारत के खिलाफ गुवाहाटी में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टीम की गेंदबाजी से निराशा जताई. इसके साथ ही उन्होंने अपने बल्लेबाज डेविड मिलर की जमकर तारीफ की. बावुमा ने कहा, ‘यह शायद गेंद के साथ हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था. विभिन्न हालातों में अलग-अलग प्लानिंग की जरूरत होती है. लेकिन उसे सही तरीके से लागू करने को लेकर हमें आपस में बातचीत करनी होगी.’
मेहमान टीम के कप्तान ने आगे कहा, ‘220 रनों तक हम सोच रहे थे कि अच्छी बल्लेबाजी कर लेंगे, लेकिन 240 बहुत ज्यादा था. यह दिखाता है कि डेविड मिलर सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक क्यों हैं. वह शानदार नजर आ रहे हैं. वे अच्छा महसूस कर रहा हैं और आज हम उसके प्रदर्शन से काफी आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं. उनके गेंदबाजों ने गेंद को स्विंग कराया और एक बार जब गेंद ने स्विंग करना बंद कर दिया, तो हमने देखा कि बल्लेबाजी करना कितना आसान था.’
IND vs SA: दूसरे T20 में रिकॉर्ड की हुई बारिश… सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने मचाया धमाल
गौरतलब है कि डेविड मिलर की 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी पर सूर्यकुमार यादव की 22 गेंद में 61 रन और लोकेश राहुल की 28 गेंद में 57 की पारियां भारी पड़ी जिससे भारत ने रनों के अंबार वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
ऐसा पहली बार हुआ है… टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप से पहले जीत का ‘बूस्टर डोज’
भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 श्रृंखला में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69) के बीच चौथे विकेट के लिए 90 गेंद में 174 रन की अटूट साझेदारी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 221 रन बना सकी.
मिलर ने अपनी नाबाद पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाये. टी20 अंतरराष्ट्रीय उन्होंने दूसरी बार सैकड़ा जड़ा. डिकॉक ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े. यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा जहां मैच में कुल 458 रन बने और सिर्फ छह विकेट गिरे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, South africa, Team india, Temba Bavuma
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 08:29 IST
[ad_2]
Source link