[ad_1]
गुवाहाटी. टीम इंडिया ने गुवाहाटी में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है. वहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस बात पर हैरानी जताई कि उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ करार दिया गया.
उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं कि ‘मुझे मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिल रहा है, सूर्या (सूर्यकुमार यादव) को मिलना चाहिए था. उसने पूरा खेल ही बदल दिया. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद मैंने महसूस किया कि यह मुश्किल है. डीके (दिनेश कार्तिक) को हमेशा बहुत अधिक गेंदों का सामना नहीं करना पड़ता है और वह पहले की तरह ही शानदार थे, ठीक उसी तरह से सूर्या और विराट कोहली ने भी जबर्दस्त पारी खेली.”
IND v SA : भारत-साउथ अफ्रीका लाइव मैच में बत्ती गुल… 10 मिनट तक रुका रहा खेल
केएल राहुल ने आगे कहा, ‘एक सलामी बल्लेबाज के रूप में यह समझना जरूरी है कि खेल में किस चीज की जरूरत है और फिर उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें. मैंने इसी मानसिकता के साथ खेला है, खेलता हूं और आगे भी खेलता रहूंगा. विभिन्न परिस्थितियों में खुद को परखने के तौर पर मैं संतुष्ट हूं. ईमानदारी से कहूं तो पहले दो ओवर के बाद मेरे और रोहित के बीच बातचीत यह थी कि पिच पकड़ में आ रही है. हमने सोचा था कि 180-185 अच्छा लक्ष्य होगा, लेकिन मैच ने हमें चौंका दिया.’
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69) के बीच चौथे विकेट के लिए 90 गेंद में 174 रन की अटूट साझेदारी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 221 रन बना सकी. ‘मैन ऑफ द मैच’ राहुल ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाने के साथ शुरुआती विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंद में 43 रन) के साथ 10 ओवर के अंदर 96 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (सात गेंद में नाबाद 17 रन) ने कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका और फिर दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाया.
सूर्यकुमार ने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े. उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने इसके साथ ही विराट कोहली ( नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की. कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने इस दौरान टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये. उनके नाम अब 11030 रन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: KL Rahul, South africa, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 07:36 IST
[ad_2]
Source link