Home Sports India Vs South Africa T-20 Series: इंदौर में तीसरे टी-20 मैच को लेकर उत्साह चरम पर, 15 मिनट में बुक हो गए 25,000 टिकट

India Vs South Africa T-20 Series: इंदौर में तीसरे टी-20 मैच को लेकर उत्साह चरम पर, 15 मिनट में बुक हो गए 25,000 टिकट

0
India Vs South Africa T-20 Series: इंदौर में तीसरे टी-20 मैच को लेकर उत्साह चरम पर, 15 मिनट में बुक हो गए 25,000 टिकट

[ad_1]

अंकित परमार

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच मंगलवार चार अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां जोरों से चल रही हैं. पिच की मरम्मत और स्टेडियम की साफ-सफाई को लेकर कर्मचारी लगे हुए हैं. वहीं, क्रिकेट प्रेमी मैच का टिकट हासिल करने के लिए परेशान होते नजर आए. ऑनलाइन टिकट बिक्री खत्म होने के बाद कई फैंस स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहे, लेकिन इसमें उन्हें निराशा हाथ लगी.

होलकर स्टेडियम में पिछली बार सात जनवरी, 2020 को भारत बनाम श्रीलंका का मैच खेला गया था. अब ढाई साल से ज्यादा समय के बाद इंदौर और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में बैठ कर मैच देखने का मौका मिलेगा.

15 मिनट में ही बुक हो गये मैच के टिकट

इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में इतना उत्साह था कि 25,000 से अधिक क्षमता वाले होलकर स्टेडियम की सारी टिकटें मात्र 15 मिनट की ऑनलाइन बुकिंग में ही खत्म हो गईं. खास बात है कि इस बार दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट बिक्री की व्यवस्था की गई थी.

फेवरेट क्रिकेटर्स की जर्सी खरीदते नजर आए लोग

इंदौर के क्रिकेट प्रेमी अपने फेवरेट क्रिकेटर्स की जर्सी और तिरंगा टीम इंडिया को चीयर अप करने के लिए एक दिन पहले खरीदते नजर आए. स्टेडियम के आसपास कई लोगों ने क्रिकेट टीम की टी-शर्ट बेचने के लिए स्टॉल लगा रखे हैं. मैच की वजह से इनको अच्छे खासे ग्राहक मिल रहे हैं.

शहर में कई जगहों पर होगा लाइव प्रसारण

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के इस टी-20 मैच के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर एलईडी लगाने की व्यवस्था की जा रही है, जहां क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. कई कॉलोनियों में लोग इकट्ठा होकर मैच का लाइव प्रसारण देखने की तैयारी कर रहे हैं. इसके अलावा, शहर के अलग-अलग कैफे में भी एलईडी की व्यवस्था की जा रही है.

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी राजीव रिसोड़कर ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई थी, जिसमें केवल 15 मिनट में ही करीब 25,000 टिकट बुक हो गए.

Tags: Cricket Matches Today, India vs South Africa, Indore news, Mp news, T20 cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here