Home Breaking News Indian Railways: रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार की तेज, 130 रेलगाडियों की श्रेणी हुई सुपरफास्ट

Indian Railways: रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार की तेज, 130 रेलगाडियों की श्रेणी हुई सुपरफास्ट

0

[ad_1]

ट्रेनों की रफ्तार हुई तेज।

ट्रेनों की रफ्तार हुई तेज।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को लेकर तमाम काम कर रही है। इसमें नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण, प्लेटफार्म पर सफाई से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल में सुधार तक शामिल हैं। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है। इस नई समय सारिणी के मुताबिक, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। इतना ही नहीं कई ट्रेनों की कैटेगरी सुपरफास्ट कर दी गई है। रेलवे ने एक प्रेस नोट जारी करके इसकी जानकारी दी है। रेलवे के मुताबिक, ये नई समय सारिणी एक अक्तूबर से प्रभावी भी हो गई है। 

500 ट्रेनों की बढ़ाई गई गति
रेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रेलवे की नई समय सारिणी में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं, करीबन 130 ट्रेनों की कैटेगरी को बदलकर ‘सुपरफास्ट’ कर दिया गया है। इन सभी 500 ट्रेनों की औसत गति में पांच फीसदी की बढोतरी की गई है। ट्रेनों की गति में हुई बढ़ोतरी से अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त रेल पथ मिल गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर अपनी नई समय सारिणी को शेयर किया है। ये समय सारिणी एक अक्टूबर से प्रभावी है। 

नई समय सारिणी में ये ट्रेनें हैं शामिल
मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस नई समय सारिणी में नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी कई प्रीमियम ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, साल 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समय पाबंदी लगभग 84 प्रतिशत रही, यह 2019-20 के 75 प्रतिशत समय पाबंदी की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत ज्यादा है। 

3,240 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करता है भारतीय रेलवे
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे लगभग 3,240 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाता है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, उदय एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेंनों से इतर करीबन 3,000 यात्री ट्रेनें और 5,660 उपनगरीय ट्रेनें भी भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित होती हैं। वहीं, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर हर रोज सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 2.23 करोड़ है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here