Home Breaking News JEE Mains 2021: पेपर में हेरफेर के मामले में IGI एयरपोर्ट से रूसी नागरिक को पकड़ा, CBI ने शुरू की पूछताछ

JEE Mains 2021: पेपर में हेरफेर के मामले में IGI एयरपोर्ट से रूसी नागरिक को पकड़ा, CBI ने शुरू की पूछताछ

0

[ad_1]

सीबीआई

सीबीआई
– फोटो : फाइल

ख़बर सुनें

सीबीआई एक रूसी नागरिक से पूछताछ कर रही है। उससे जेईई मेंस 2021 परीक्षा के दौरान हैकिंग के आरोप में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पिछले साल जेईई (मेन्स) परीक्षा में कथित हेराफेरी की जांच के सिलसिले में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक रूसी नागरिक को हिरासत में लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने प्रतिष्ठित परीक्षा में कथित हेरफेर के लिए मुख्य हैकर होने के संदेह में विदेशी नागरिक के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एजेंसियों ने सतर्क किया, जब रूसी नागरिक विदेश से हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसे तुरंत सीबीआई ने पकड़ लिया। एजेंसी ने जेईई हेरफेर मामले की जांच के संबंध में उससे पूछताछ की शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो संदिग्ध को हिरासत में लिया जा सकता है।

एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्ण, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कुछ अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि तीनों निदेशक अन्य सहयोगियों और दलालों के साथ साजिश रचते थे और जेईई (मेन्स) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर करते थे। इसके तहत अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूली जा रही थी और उन्हें देश के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उन्हें प्रवेश दिलाया जा रहा था।

बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत में एक चयनित परीक्षा केंद्र से आवेदकों के प्रश्नपत्रों को सॉफ्टवेयर हैकिंग की मदद से हल कराया जा रहा था। इसके जरिए शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश पाने की सुविधा प्रदान की जा रही थी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here