Home Breaking News Shah Visit Jammu: मां वैष्णो दरबार में आज हाजिरी लगाएंगे शाह, 1900 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

Shah Visit Jammu: मां वैष्णो दरबार में आज हाजिरी लगाएंगे शाह, 1900 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

0

[ad_1]

जम्मू में गृहमंत्री का स्वागत करता प्रतिनिधिमंडल

– फोटो : @AmitShah Tweets

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम जम्मू पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ ही राजभवन में उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। शाह मंगलवार को जम्मू को 1900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा देंगे। मां वैष्णो के दरबार में माथा टेककर शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद राजोरी में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।

कई परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

सूत्रों के अनुसार शाह राजोरी की रैली में जम्मू संभाग के लिए 1900 करोड़ रुपये के 167 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कई परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। इसमें वे एक हजार सहकारिता समितियों के गठन की घोषणा करेंगे।

250 नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन करेंगे

जम्मू-कश्मीर के लिए डिजिटल जेएंडके का लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ करने के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के 250 नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन करेंगे। 920 किमी के 128 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिस पर 1111.96 करोड़ रुपये खर्च होगा।

राजोरी के लंबेड़ी में 100 बेड के अस्पताल और जल जीवन मिशन के तहत 41 पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। शाह शाम साढ़े सात बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य भाजपा नेताओं ने अगवानी की।

वहां से वे सीधे राजभवन गए जहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। शाह चार अक्तूबर को मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद राजोरी चले जाएंगे जहां वे बस स्टैंड पर आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।

रैली में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की घोषणा की संभावना से राजोरी व पुंछ जिले में भारी उत्साह है। रैली को संबोधित करने के बाद वे जम्मू आ जाएंगे और कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। 

विकास तथा कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा 

शाह मंगलवार की रात में ही श्रीनगर जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन पांच अक्तूबर को सुबह राजभवन में विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। इसमें उप राज्यपाल के अलावा गृह मंत्रालय तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद वे बारामुला जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। शाम को शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही वक्फ बोर्ड की ओर से कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। 

गुड गवर्नेंस इंडेक्स के दूसरे चरण की रिपोर्ट करेंगे जारी

गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राजोरी में गुड गवर्नेंस इंडेक्स के दूसरे चरण की रिपोर्ट जारी करेंगे। इसमें सभी जिलों की प्रगति सूचकांक का जिक्र होगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शाह के साथ मंच साझा करेंगे। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here